डॉ. हरिराम रोहिल्ला बने श्री विट्ठल नामदेव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बजरंग आचार्य

​सादुलपुर :-स्मार्ट हलचल|श्री विट्ठल संप्रदाय वृहद समाज महासभा (पंजीकरण संख्या 04/10/01/2163/20) द्वारा रोहिला नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, राजगढ़ के निदेशक डॉ. हरिराम रोहिल्ला को संगठन के ‘राष्ट्रीय उपाध्यक्ष’ पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के संस्थापक एवं प्रमुख संरक्षक योगाचार्य के.एल. नामदेव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश वर्मा द्वारा प्रदान शक्तियों के तहत की गई है।
​डॉ. हरिराम रोहिल्ला विगत कई वर्षों से चिकित्सा, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक एवं विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में समर्पित भाव से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान और दूरगामी दृष्टिकोण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​इस अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं पदाधिकारियों ने डॉ. रोहिल्ला को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी समाज हित और मानव सेवा के इन पुनीत कार्यों को इसी निरंतरता व ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। उनकी इस नियुक्ति से समाजबंधुओं एवं स्थानीय निवासियों में हर्ष की लहर है।