कस्टमर की सक्रियता और पुलिस विभाग के सहयोग से भीलवाड़ा में रूका एक बड़ा साईबर क्राईम

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में सीए सोनम गगरानी सोडाणी के मोबाइल पर रविवार सुबह एक फोन आया कि आपका बैंक का क्रेडिट कार्ड डिलेवर होना है और कोरियर वाले को आपका एड्रेस नहीं मिल रहा है , फलां नम्बर पर आप उसे फोन करके एड्रेस समझा देवें, और स्वाभाविक फोन काल समझकर ज्योंहि सोनम ने फोन काल लगाया और उनका फो़न तुरन्त हैक हो गया और फोन से सम्बन्धित समस्त जानकारी , व्हाटस‌अप, पासवर्ड , बैंक खातों की डिटेल्स, एफ डी इत्यादि की जानकारी हैकर्स के पास चली गई ! हैकर्स ने फोन में सेव सभी सैंकड़ों उपलब्ध नम्बरों पर रूपयों की आवश्यकता होने के मैसेज भी भेज दिये । सोनम को फो़न हैक होने का पता तब चला जब उनके पति एडवोकेट मोहित सोडाणी और परिवार के सदस्यों के पास सैंकड़ों फो़न काल्स और मैसेज आने लग गए – कि सोनम के मोबाइल से पैसों की जरूरत का मैसेज आया है , जो कि सम्भव ही नहीं है, इसलिए लगता है कि उनका फो़न हैक हो गया है । यह जानकारी होते ही कि फोन हैक हो गया है एडवोकेट मोहित सोडाणी ने भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आफिस कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 87648 57007 पर फो़न किया तो वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों विक्रम सिंह एवं शक्ति सिंह, साईबर सेल कान्स्टेबल छोटूलाल ने तुरन्त मोबाइल हैक को निरस्त करने का प्रोसेस समझाया और उसको फोलो करके दो मिनट में मोबाइल हैक को रिकवर कर लिया । तथा सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया एवं पासवर्ड बदलने की कार्रवाई भी तत्काल कर दी । सीए सोनम की नणद खुशबू सोडाणी और सासू अनिता सोडाणी ने बताया कि दस पन्द्रह मिनट में इतने फो़न और मैसेज आ ग‌ए कि शुरुआत में तो समझ ही नहीं आया कि क्या करें ..?? फिर दिमाग में पुलिस विभाग के साईबर सैल का आया और वहां फो़न किया । उन्होंने पुलिस विभाग की तारीफ करते हुए बताया कि फो़न पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले तो यह कहा कि घबराओ मत और फो़न हैकर्स से हैकिंग को हटाने का प्रोसेस समझाया । जिसको तुरन्त फोलो कर के बड़े नुकसान से बचा जा सका !
सीए सोनम गगरानी सोडाणी और एडवोकेट मोहित सोडाणी ने सभी आम जनता को आव्हान किया कि आजकल क़रीब क़रीब हर घर में मोबाइल फोन का उपयोग होता है और हैकर्स के लिए सबसे साॅफ्ट टारगेट है – मोबाइल हैक करना । कभी भी ऐसा किसी के भी साथ हो तो तुरन्त पुलिस विभाग के साईबर सैल में फो़न करें और उनके इंस्ट्रक्शंस को फोलो करें , हम सभी होने वाले बड़े नुकसान से बच जाएंगे ।