पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने तेज की तैयारियां

हेमसिंह शेखावत ने ब्यावर में पदाधिकारियों से की चर्चा, 1 नवंबर की दिल्ली सभा में अधिकाधिक भागीदारी के निर्देश

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत शनिवार को पाली से जयपुर जाते समय अल्प समय के लिए ब्यावर रुके। इस दौरान उन्होंने ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी एवं उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक चर्चा की।शेखावत ने पदाधिकारियों को पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

इसके साथ ही शेखावत ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सभा में ब्यावर जिले से अधिकाधिक पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने सेवादल पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम में भागीदारी बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर सेवादल प्रदेश महासचिव देशबंधु शर्मा, ब्यावर जिला अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी, शहर अध्यक्ष अरविंद माथुर, जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेश कुमार, सचिव अरविंद भट्टनगर, जैनित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।