सादुलपुर :- (बजरंग आचार्य )।
स्मार्ट हलचल|जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देशन में राजगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध जुआ खेलते 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40,000 रुपये की जुआ राशि तथा 52 पत्ते ताश बरामद किए हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह चारण एवं उप पुलिस अधीक्षक हरिसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यप्रकाश की टीम ने गश्त के दौरान कदानी जोहड़ी रोही क्षेत्र से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में नरेन्द्र कुमार, विष्णु कुमार, रामूराम, कृष्ण कुमार, नितिन और राहुल शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल कर्मपाल की मुख्य एवं विशेष भूमिका रही है। पुलिस ने आमजन से आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सत्यप्रकाश, हैडकानि प्रमोद कुमार, कानि कर्मपाल, कानि दयाराम, कानि अजय कुमार और कानि चालक सुमेर सिंह शामिल रहे।