(रमेश चंद्र डाड)
आकोला – स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत आकोला के चुनाव में बड़ी जीत हुई है। *शिवलाल जाट* ग्राम पंचायत आकोला सरपंच प्रत्याशी के रूप में *हेलमेट चुनाव चिन्ह* पर *160 वोटों के अंतर से जीत* हासिल कर लगातार दूसरी बार सरपंच पद पर कब्जा जमाया है।इस जीत के बाद पूरे गाँव में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांट कर खुशी मनाई।वहीं, *टीम शिव लाल जाट सरपंच* की ओर से एक और बड़ी खबर है – *मुकेश कुमार धोबी को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया है।*ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए शिवलाल जाट को दोबारा सरपंच चुना है।