विधायक आक्या ने कई गांवों में किये भाजपा प्रत्याशीयो के कार्यालयो के उदघाटन

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास की अनेकों सोगाते दी गई है तथा आमजन से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है। किसानो की आय बढ़ाने और उन्हे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं लागू की गई है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो को आमजन तक पहुचाना है और पंचायतीराज चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाना है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रविवार को विभिन्न ग्रामों में जिला परिषद व पंचायत समिति वार्डो में भाजपा प्रत्याशीयो के कार्यालय उदघाटन के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियो, पार्टी पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भीमेश्वर सांवलियाजी बिजयपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने गोपाल नगर में जिला परिषद वार्ड नम्बर 18 से भाजपा प्रत्याशी मदनलाल रैगर, पंचायत समिति वार्ड नम्बर 19 से भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी रैगर, ग्राम बस्सी में जिला परिषद वार्ड नम्बर 5 से भाजपा प्रत्याशी रति पुरोहित, पंचायत समिति वार्ड नम्बर 26 से भाजपा प्रत्याशी नीतू कंवर, ग्राम विजयपुर में जिला परिषद वार्ड नम्बर 19 से भाजपा प्रत्याशी रामलाल भील व पंचायत समिति वार्ड नम्बर 23 से भाजपा प्रत्याशी विष्णु कंवर के कार्यालय का उदघाटन किया। इसी क्रम में विधायक आक्या ने विभिन्न ग्रामो में वार्ड नम्बर 22 से भाजपा प्रत्याशी भंवरलाल भील, वार्ड नम्बर 21 से भाजपा प्रत्याशी गिरधारीलाल रैगर व वार्ड नम्बर 20 से भाजपा प्रत्याशी रूकमा बाई के कार्यालयों का उदघाटन किया।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।