कठूमर पंचायत समिति की 50 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नाम घोषित, कहीं महिला तो कहीं पुरुष प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

नवनिर्वाचित सरपंच भाग्यवती सिहं मुकेश सिंह चौहान ने तसई में फहराया परचम

कठूमर। दिनेश लेखी।
स्मार्ट हलचल|कठूमर पंचायत समिति क्षेत्र की 50 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के नामों की सूची तैयार की गई है। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी अब अपने-अपने गांवों में पंचायती राज व्यवस्था के तहत विकास कार्यों को गति देने, ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी संभालेंगे। ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सरपंचों के नाम इस प्रकार हैं।
*विजयी सरपंचों की ग्राम पंचायतवार सूची**
अडोली से कौर सैयद अहमद खान, अग्राया से फूलन देवी, अर्रुवा से सुभाष चंद, बाड़ला से मनोज कुमार, बादसू से सतीश चंद मीणा, बहतुकलां से पूनम, बलदेवपुरा से पिंकी, बराड़ा से बृजेंद्र सिंह, बड़ोदाकान से राकेश, बसेठ से गुलाब देवी, बेरका से बिजेंद्र सिंह, भनोखर से सरस्वती शर्मा, भरीथल से वर्षा भारती, दयालपुरा से शाहिद, दुधेरी से कुंवर सिंह, ढयोथाना से जुगली राम, गंजपुर से बनवारी लाल, इंद्रा कॉलोनी से महेंद्र सैनी, इंद्रावली से आरती कुमारी, इसरोता से मनमोहन सिंह, जाडला से रमजान खान, जहाडू से सीमा, जांगरू-उक्सी से बीना, जटवाड़ा से दिव्या, कालवाड़ी से आतेंद्र शर्मा, कांकरोली से रेखा, खेड़ामैदा से नरेश कुमार, खेरली तरफ रेला से कृष्णा सहरिया, खोह से मीनू यादव, मैथना से भगवानी, माकरेटा से समुंद्रा, मसारी से सुप्रिया सेन, मथुराहेड़ा से जसराम, नाहरखोहरा से मुरारी, नांगल रूपा से वीरवती, नूरपुर से प्रवेश, रेटा से नरेंद्र, रिंझबास-संतोकपुर से बलराम मीणा, रोनीजाथान से प्रीति सैन, सहाड़ी से श्यामवती, सीताहेड़ा से कमलेश बाई, सौंख से प्रभा देवी, सुंदरयाना से अंजलि वर्मा, टेंटपुर-कैमला से कादू राम, तसई से भगवती सिंह चौहान, टीकरी से बलवीरा, तिगरिया से सत्तो देवी, टिटपुरी से मोहन लाल शर्मा, टोडा से नीलम कुमारी मीणा तथा तुसारी से मछला विजयी प्रत्याशी रही।
तसई ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच भाग्यवती सिहं चौहान मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य, सड़क, पेयजल, सफाई, नाली निर्माण और अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को करने की प्राथमिकता रहेगी।