शिक्षा, सहकारिता और स्वावलंबन से समाज की उन्नति का संकल्प
ना माला, ना मंच’ से सामाजिक समरसता का संदेश, जरूरतमंद महिलाओं को संबल
शिक्षा, सहकारिता और सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति का आह्वान; 61 जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन वितरित
कोटा। स्मार्ट हलचल|श्री राजपूत सभा कोटा की ओर से कंसुआ स्थित श्यामवन मैरिज गार्डन में ‘ना माला, ना मंच’ की अवधारणा के साथ विजयदशमी महोत्सव आयोजित किया गया। आयोजन में समाज की एकजुटता, समान सहभागिता और सामाजिक सुधार पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षित बनाने, मृत्यु भोज और दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा सहकारिता के माध्यम से समाज की आर्थिक उन्नति का आह्वान किया।समाज सारथी रविन्द्र सिंह हाड़ा नरेश ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षाविद गोपाल सिंह नरूका ने युवाओं की शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया। बारां राजपूत सभा के अध्यक्ष अजित सिंह माथनी ने मृत्यु भोज और दहेज जैसी कुरीतियों से मुक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। बूंदी राजपूत समाज के अध्यक्ष हिम्मत सिंह गौड़ ने सहकारिता को सामाजिक और आर्थिक उन्नति का प्रभावी माध्यम बताया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लोकेन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान क्षत्रिय परंपरा के मूल आधार हैं। उन्होंने समाज को अपनी जमीन और गांव से जुड़े रहने के साथ कृषि एवं व्यवसाय, दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने की बात कही। उत्तर प्रदेश से आए आलोक सिंह भदौरिया ने बिना माला और मंच के सभी वर्गों को एक जाजम पर एकत्रित करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अवधारणा को उत्तर प्रदेश में भी अपनाने का प्रयास किया जाएगा।
शिक्षाविद महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जब वे जोधपुर से कोटा आए थे, तब समाज के लोगों को तलाशते थे। आज एक ही जाजम पर बड़ी संख्या में समाजबंधुओं और मातृशक्ति की उपस्थिति देखकर मन प्रफुल्लित है।
61 जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन वितरित
समारोह में समाज की जरूरतमंद विधवा एवं परित्यक्ता 61 महिलाओं को 12वीं मासिक किस्त के तहत पेंशन वितरित की गई। इसके अतिरिक्त एक बुजुर्ग दंपती को के जी सिंह के सहयोग से पेंशन प्रदान की गई। स्वर्गीय ठकुरानी राजेश्वरी चौहान की स्मृति में उनके परिजन के.जी सिंह गौड़ की ओर से तथा प्रो. गोपाल सिंह नरूका की ओर से एक-एक सिलाई मशीन जरूरतमंद विधवा महिलाओं को भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में हेमलता चौहान ने समाजबंधुओं और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विवेक सिंह सिसोदिया, भवानी सिंह सोलंकी, राजेश सिंह परिहार, हेमलता चौहान, टीकम सिंह नरूका, निर्भय सिंह शक्तावत, कुंदन सिंह बांकावत, प्रताप सिंह हाड़ा, राजेंद्र सिंह राणावत, बुद्धराज सिंह हाड़ा, दशरथ सिंह, शंभू सिंह कानावत, मुकेश सिंह राजावत, अभय सिंह राजावत, सुमन हाड़ा, रणवीर सिंह राजावत, महावीर सिंह शक्तावत, रघुराज सिंह राठौड़, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह भदौरिया, नीलू राजावत, जोधराज सिंह, अभिषेक सिंह राजावत, मेघश्याम सिंह राघव, महावीर सिंह शेखावत ,अरिदमन सिंह जादौन ,विक्रम सिंह पंवार मेघराज सिंह राजावत ,हेम कंवर सहित हजारों समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।