– आरोपी के कब्जे से 18 किलो 185 ग्राम अवैध मादक पदार्थ को किया जप्त
रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी. स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 18 किलो 185 ग्राम अवैध डोडा चुरा सहित गिरफ्तार किया|जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान मे अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थानाधिकारीयो को थाना स्तर पर टीम गठित कर आपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी टीमो द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से 18 किलो 185 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना विवरण:-* दिनांक 25 अक्टूबर को सुरेन्द्र सिंह (उ.नि.) मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यो की चैकिंग व रोकथाम हेतु दौराने गश्त रेलवे स्टेशन के पास पीली कोठी भवानीमण्डी से 01 व्यक्ति को डिटेन किया जाकर डिटेनशुदा व्यक्ति प्रकाश के कब्जे से 18 किलो 185 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा जप्त कर आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:-* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार . व भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी के नेतृत्व मे थाना हाजा पर विशेष टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा कल 25 अक्टूबर दौराने गश्त रेलवे स्टेशन के पास पीली कोठी भवानीमण्डी से 01 व्यक्ति को डिटेन किया जाकर डिटेनशुदा व्यक्ति प्रकाश पुत्र श्री धुडाराम जाति बिश्नोई उम्र-29 साल निवासी सांगडवा पुलिस थाना चितलवाना जिला-जालौर (राज.) के कब्जे से 18 किलो 185 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा जप्त कर आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया।
आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा कहा से लाया व किसको देने जा रहा के बारे में अनुसंधान जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
प्रकाश पुत्र श्री धुडाराम जाति बिश्नोई उम्र-29 साल निवासी सांगडवा पुलिस थाना चितलवाना जिला-जालौर (राज.)
*गठित टीम:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
सुरेन्द्र सिंह उ.नि. पुलिस थाना भवानीमण्डी
जीतराम कानि.802 पुलिस थाना भवानीमंडी
महेश कुमार कानि 1380 पुलिस थाना भवानीमंडी (विशेष भूमिका)
हरीराम कानि 1258 पुलिस थाना भवानीमंडी
—