रिपोर्टर सुरज वर्मा
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|डीएसटी चित्तौड़गढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 01 साल से फरार चल रहे ₹ 5000 के इनामी ndps act में वांछित गोकुल पुत्र भैरू लाल भील निवासी गोपालपुरा पुलिस थाना विजयपुर जिला चित्तोडगढ को डिटेन किया है गोकुल भील थाना रायला जिला भीलवाडा के प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 01 वर्ष पूर्व जिला भीलवाडा के रायला थाना पुलिस द्वारा प्रकरण सं 49/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में गोकुल पुत्र भैरू लाल भील निवासी गोपालपुरा पुलिस थाना विजयपुर जिला चित्तोडगढ फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाडा द्वारा ₹ 5000 का इनाम घोषित किया गया था जिस पर डीएसटी की एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद,कृष्णकांत,अशोक वीरेंद्र,मनोज रमेशचन्द्र तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार का गठन किया गया । 24 अक्टूबर 2026 को जरिए मुखबिर से एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि भीलवाड़ा जिले के रायला थाने का ₹ 5000 का इनामी आरोपी जो कल दिन मे अभयपुर घाटे के जंगल के रास्ते अपने गांव गोपालपुरा की तरफ आएगा सूचना पुख्ता होने से एएसआई सूरज मय जाब्ता के रवाना हो अभयपुर की ओर तलाश कर तकनीकी सहायता से उक्त ईनामी एनडीपीएस एक्ट में वांछित गोकुल भील ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया मगर मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर उसे डिटेन कर बिजयपुर थाना पुलिस को सुपुर्द किया ।
चित्तौड़गढ़ डीएसटी की इस बड़ी सफलता के संबंध में भीलवाड़ा के संबंधित रायला थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अग्रिम अनुसंधान और वैधानिक कार्रवाई के लिए रायला पुलिस के सुपुर्द किया गया