शेरपुर -सूरौठ पंचायत समिति में सदस्य पद के लिए 34 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन वापस, 17 वार्डों में 112 प्रत्याशी मैदान में 

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|नव गठित शेरपुर -सूरौठ पंचायत समिति में नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को 34 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए। नामांकन वापसी के पश्चात शेरपुर -सूरौठ पंचायत समिति के सभी 17 वार्डो में अब 112 प्रत्याशी मैदान में रहे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार एवं चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डागुर ने बताया कि शेरपुर -सूरौठ पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों में सदस्य पद हेतु 165 अभ्यर्थियों ने 231 नामांकन दाखिल किए गए थे । समीक्षा के पश्चात 146 नामांकन ही विधि सम्मत पाए गए थे। सोमवार को 34 नामांकन वापस लिए गए । अब 112 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार, अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी हरिशंकर शर्मा, चुनाव प्रभारी राजवीर सिंह डागुर, नॉमिनेशन टीम प्रभारी अरुण सिंह डागुर, सूरौठ थानाधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर, जगर चौकी इंचार्ज हरिराम आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।