नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल

सिर में गंभीर चोट लगने पर एक युवक प्रयागराज रेफर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

खखरेरू/स्मार्ट हलचल|फतेहपुर थाना क्षेत्र में लोहरपुर चौराहे के पास मंगलवार सुबह नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर किया गया, जहां परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, खखरेरू नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार, जोधा सिंह नगर निवासी रमेश (38) पुत्र देवनाथ और जगपत (करीब 40) पुत्र भोला मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे खखरेरू स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों बाइक से रहमतपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान लोहरपुरा चौराहे से करीब 100 मीटर खखरेरू की ओर से उनकी बाइक अचानक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।
घायलों को खखरेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां जगपत के सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए वहां से भी उसे प्रयागराज रेफर किया गया। परिजनों ने उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि इस विषय में कोई सूचना नहीं दी गई है