थलकलां में मैना हरीश चौधरी सरपंच और रेगर उपसरपंच निर्वाचित

काछोला 27 अक्तूबर -स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत थलकलाँ में पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत का गठन हुआ है। सरपंच पद पर मैना हरीश चौधरी निर्वाचित हुईं, जबकि उपसरपंच पद पर सांवर लाल रेगर ने जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच मैना हरीश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि थलकला पंचायत का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी और मूलभूत सुविधाएं समय पर मिले और उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।वही पंचायत क्षेत्र में शिक्षा,चिकित्सा,खेलकूद,और गली मोहल्ले में सीसी सड़क और नाली निर्माण प्राथमिकता से कार्य होगा।

ग्राम पंचायत के 9 वार्डों में भी प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर प्रतिनिधित्व प्राप्त किया। वार्ड प्रतिनिधि के रूप में

सरपंच मैना हरीश चौधरी, उपसरपंच सावर लाल रेगर, वार्ड पंच घिसा लाल गुर्जर, प्रेम लाल कहार, फोरु लाल कहार, उदयलाल जाट, कमलेश गर्ग, भवर सिंह, रामलाल बैरवा, मुकेश वैष्णव निर्वाचित हुए जिनका ग्रामीणों ने स्वागत किया।