रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी|स्मार्ट हलचल/भारत विकास परिषद द्वारा भवानीमंडी में भारत विकास परिषद चिकित्सालय कोटा के सहयोग से नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से 26 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि धर्मचंद गोटावाला के सौजन्य से सीताराम अग्रवाल धर्मशाला मे आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नेत्र चिकित्सक डॉ नेहा जैन, दीपेश शर्मा, प्रमोद नागोरी एवं प्रायोजक धर्मचंद गोटावाला के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी महेशचंद्र शर्मा, उमाशंकर पोरवाल, मनमोहन जायसवाल, सचिव संदीप राठौर, सीताराम नवाल, दामोदर शुक्ला, मनोज अग्रवाल, कमलेश गुप्ता दलाल इत्यादि सदस्यों का सहयोग रहा, कार्यक्रम संचालन सचिव संदीप राठौर के द्वारा किया गया।
शिविर में 102 मरीजों की आंखों की जांच की गई, इसमें से ब्लड शुगर एवं बीपी की जांच करने के पश्चात 26 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित करके बस के द्वारा कोटा भेजा गया, जहां भारत विकास परिषद के चिकित्सालय में इनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर प्रभारी महेश शर्मा, उमाशंकर पोरवाल, मनमोहन जायसवाल के अनुसार पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर श्रृंखला का यह 148 वां कैंप आयोजित हुआ है, जिसके माध्यम से 32,785 मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच करके रिकॉर्ड 10,096 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया जा चुका है।
महेशचंद्र शर्मा के अनुसार अगला नेत्र शिविर 29 नवंबर रविवार को आयोजित होगा।