गुरुओं के अवतरण दिवस पर सेवा की मिसाल, मरीजों को बांटे फल

श्री विद्यासागर युवा संगठन की पहल, रावँका परिवार ने निभाई पुण्य सेवा की भूमिका

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।परमपूज्य गुरुवर के पावन अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्री विद्यासागर युवा संगठन की ओर से सेवा एवं परोपकार की भावना के साथ फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के सदस्यों ने अमृतकोर चिकित्सालय, चांदमल मोदी औषधालय एवं वृद्धाश्रम में मरीजों और जरूरतमंदों को फल वितरित किए। इस दौरान सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के पुण्यार्जक श्रेष्ठी वीरकुमार जी, कमल कुमार जी, सन्मति जी, कल्प जी एवं समस्त रावँका परिवार रहे। परिवार के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्य में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

श्री विद्यासागर युवा संगठन धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहता है। संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण, करुणा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। गुरुवरों के अवतरण दिवस पर मरीजों एवं जरूरतमंदों की सेवा करना संगठन के लिए सौभाग्य का विषय है।

कार्यक्रम में कमल रावका, दिनेश अजमेरा, संजय रावका, रूपचंद कासलीवाल, वीरेंद्र गोधा, सन्मति रावका, जीतू ठोलिया, कल्पेश जैन, अमित गोधा, उज्ज्वल काला, संतोष कासलीवाल, राजू रावका, धर्मेंद्र जैन, शरद जैन, आशीष जैन, यश जैन सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहयोग कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।