भरत देवड़वाल
सांगानेर। स्मार्ट हलचल|मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा प्रतापनगर स्थित रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर में आयोजित 16 वें रक्तदान शिविर में कुल 88 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक द्वारा 40, राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा 22 व स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा 26 युनिट रक्त एकत्रित किया गया।शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रावत एज्युकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी. एस. रावत ने संस्था पदाधिकारियों के साथ फ़ीता काटकर किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि बी एस रावत ने कहा कि “रक्तदान जीवन बचाने का महत्वपूर्ण उपहार है। एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए।”
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आईएएस डॉ. नीरज के. पवन ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर स्वयं ने भी रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये गये, इस दौरान संस्था के पदाधिकारी सहित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेशाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा सहित कहीं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
