गरबा प्रतियोगिता में दिखी संस्कृति की छटा, मुकेश सामरिया ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश, बच्चों को पेन-कॉपी और प्रतिभागियों को भेंट की सिल्क

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।संजय नगर स्थित सामरिया कॉलोनी में श्री जय मां अम्बे नवयुग मंडल गरबा समिति के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गरबा महोत्सव में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभागियों ने गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।कार्यक्रम में वार्ड संख्या 30 के पार्षद मुकेश सामरिया ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पेन-कॉपी वितरित की गई, वहीं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के संदेश के साथ सिल्क भेंट की गई।

इस अवसर पर पार्षद मुकेश सामरिया ने कहा कि गरबा हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नारी शक्ति के सम्मान और बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना और बेटियों को समान अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आयोजन में अमृत लाल बैरवा, सरवन बैरवा, रतन सामरिया, विनोद सामरिया, सोहन सिंह रावत, दौलत मेवाड़ा, पवन सामरिया, योगेश सामरिया, श्रवण चावला, शिव नागौरा, सोनू बैरवा, रतन शर्मा, जितेन्द्र सामरिया, हेमंत मालपुरिया, कैलाश बैरवा और विक्रम बैरवा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

अंत में गरबा समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।