निःशुल्क जांच-दवा के साथ योग और बचाव के बताए उपाय
गुलाबपुरा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति की ओर से मंगलवार को संस्था परिसर में आयोजित निःशुल्क शिविर में 145 मरीजों को उपचार व दवाएं दी गईं। इनमें 16 नए मरीज शामिल थे। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आरके सुरेखा की टीम ने सेवाएं दीं।
शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी से बचाव और योग के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास पर जोर दिया। समिति मंत्री पदमचंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियां बताईं, जबकि कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरड़िया ने आभार जताया। शिविर का संचालन अनिल चौधरी ने किया।
300 से अधिक लोगों को भोजन सेवा: स्व. हरकचंद लोढ़ा की पुण्य स्मृति में लोढ़ा परिवार, धनोप (विजयनगर) की ओर से अक्टूबर माह में मरीजों और परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था की गई, जिसका लाभ 300 से अधिक लोगों ने लिया। शिविर में मित्र सेवा मंडल ब्यावर और महिला मंडल सिरकाली के सदस्यों सहित संस्था कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं।