“राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से महावीर सिंह वंशावली लेखक जयपुर में होंगे सम्मानित

 महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/ नगर फोर्ट बंसावली लेखन समाज के लिए गौरवान्वित होने वाला क्षण वंशावली लेखक महावीर सिंह ग्राम दाखिया टोंक को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. एच.सी. गणेशिया, प्रख्यात विधिवेत्ता, के निर्देशन में आयोजित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 30 मार्च 2026 को राजस्थान स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभा श्रेणी में चयनित किया है।यह समारोह समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान एवं प्रेरणा-संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।इस गरिमामय अवसर पर गरिमामय एवं राष्ट्र-संस्कृति के लिए प्रेरित माना जाता है।इस अवसर पर मंच द्वारा ‘वसुधैव कुटुम्बम ग्लोबल विलेज’ एवं ‘सत्यम शिवम् सुंदरम की उदात्त भावना का व्यापक प्रसार करते हुए 25 राष्ट्रों (भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, फिनलैंड, ट्यूनीशिया, जर्मनी, इराक, इज़राइल, मैसिडोनिया, मोक्को, नीदरलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, रोमानिया, डेनमार्क, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलिस्तीन एवं फिजी) के राष्ट्रीय ध्वजों के सान्निध्य में आयोजित किया जाना है।राजस्थान स्थापना दिवस के पावन अवसर पर वंशावली लेखक महावीर सिंह को मंच की चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. हुकमचंद गणेशिया, अभिनंदन मंच के प्रेरणास्रोत विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा *”राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड* से सम्मानित किया जाएगा । यह सम्मान इनके सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं राष्ट्रीय योगदान के प्रति मंच की श्रद्धा एवं कृतज्ञता का प्रतीक होगा ।
महावीर सिंह वंशावली लेखक को राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाने वाले मंच को राव ,ब्रम्हभट्ट,भाट , बड़वा वंशावली लेखन समाज के इष्टमित्रों ने महावीर सिंह वंशावली लेखक को बधाई एवं अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच को धन्यवाद दिया है ।