राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर फटने से सवारी से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,दो दर्जन सवारियां घायल

मामराज मीणा

स्मार्ट हलचल-दिल्ली से श्याम जी के जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस CHC पावटा के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई-तेज धमाके के साथ दुर्घटना से मौके पर मचा हड़कंप दुर्घटना
-दुर्घटनाग्रस्त बस से सवारियों को निकाल कर उपजिला अस्पताल पावटा में करवाया भर्ती
-दो दर्जन से अधिक सवारियां दुर्घटना में घायल,घायलों का इलाज जारीविराट नगर विधानसभा क्षेत्र में जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम को उपखंड पावटा क्षेत्र में दिल्ली के बदरपुर से श्याम जी के जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज धमाके के साथ दुर्घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। दुर्घटना की सूचना मिलती पुलिस एंबुलेंस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।जहां दुर्घटनाग्रस्त बस से सवारियों को निकाल कर उपजिला अस्पताल पावटा में भर्ती करवाया गया। उपखंड पावटा अधिकारी साधना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दर्जन से अधिक सवारियां दुर्घटना में घायल हो गई। उप जिला अस्पताल से दुर्घटना में घायल दो मरीज को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस का डीजल टैंक फट जाने के कारण डीजल बिखरने से आग लगने की संभावना को देखते हुए फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। बिखरे हुए डीजल पर पानी की बौछार करवाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया गया।