कोटा। स्मार्ट हलचल|जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा की ओर से दादाबाड़ी स्थित निजि कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 84 यूनिट रक्तदान किया।
सचिव डा. प्रीति शर्मा ने बताया कि शिविर का नेतृत्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरप्रीत आनंद एवं सरोज बंसल ने किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया। शिविर के संचालन एवं समन्वय में श्रद्धा ठाकुर तथा कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक के डॉ. सौरभ का सहयोग रहा। उनकी देखरेख में रक्तदान संबंधी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संपन्न हुईं।
दीत्पि राजावत ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन बचाने का अवसर देने वाला मानवीय संकल्प है। रक्त की उपलब्धता दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और अन्य जरूरतमंदों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।