खखरेरू /स्मार्ट हलचल।फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर एक युवक के द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली रीता देवी पत्नी रामा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह सुबह करीब 8:00 बजे खेत में काम करने गई थी उसे वक्त उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी आरोप है कि इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर ग्राम रतिराम का पुरवा थाना हथगांव निवासी सुमित 20 वर्ष पुत्र सुरेश पासवान उनके घर में घुस आया और वह पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया।
खेत से लौट के बाद जब बेटी घर में नहीं मिली तो मां ने खोज बीन शुरू की काफी तलाश के बाद जब कुछ पता नहीं चला तब परिजनों को युवक के करतूत के विषय में पता चला पीडिता की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।