कोटा।स्मार्ट हलचल|इलेक्ट्रॉनिक कचरे के बढ़ते खतरे और उससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब कोटा ने विशेष अभियान चलाकर शहर से करीब 2.5 टन ई-वेस्ट एकत्रित किया। अध्यक्ष डा.नीता जैन ने बताया कि एकत्रित ई-वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए भेजा गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने ई-वेस्ट से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग के साथ ई-वेस्ट का सुरक्षित प्रबंधन आज की बड़ी आवश्यकता है। मोबाइल, कंप्यूटर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे के साथ फेंकना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनमें मौजूद हानिकारक तत्व मिट्टी और जल को प्रदूषित कर सकते हैं। ऐसे में ई-वेस्ट का पृथक संग्रहण और अधिकृत केंद्रों के माध्यम से वैज्ञानिक निस्तारण जरूरी है। उन्होंने क्लब की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी प्रयास बताया।
क्लब सचिव अर्चना गोयल ने बताया कि 2 माह तक सोशल मीडिया से अभियान चलाकर ईवेस्ट एकत्रित किया इसके साथ ही 850 किलो पुराने कपडो भी रिसाईकिल के लिए भेजे गए।अभियान में प्रोजेक्ट चीफ पैट्रन एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन स्वाति गुप्ता, प्रोजेक्ट पैट्रन एवं पास्ट प्रेसीडेंट रेनू पालीवाल तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन वैशाली भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में नीरजा कोहली ने घर में रिसाईकिल करके ही इस प्रदूषण को कम किया जा सकता है और आभार व्यक्त किया।