अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|घाड़ कस्बे में शनिवार रात लोक देवता वीर तेजाजी महाराज का जागरण हुआ। आयोजन में वीर तेजाजी महाराज समिति और गांव के लोगों ने सहयोग किया।कार्यक्रम की शुरुआत से ही श्रद्धालु मौजूद रहे। बाहर से आए कलाकारों और डांसर्स ने सुबह तक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक पंडाल में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।जागरण में स्थानीय कलाकारों के साथ चन्दवाड़, केदारा और बरढा ढाणी से आए कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने प्रस्तुतियों और प्रशस्तियों से लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान कई बार चाय बांटी। अंत में प्रसादी बांटी गई। इसमें हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।