पानी लेने गई बच्ची को पास बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

रायला। स्मार्ट हलचल|रायला थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने जयराज सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर की शाम बच्ची पानी लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा बच्ची को पास बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर रायला थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पुलिस उप अधीक्षक सतीश मीणा को सौंपी गई है।
अब पुलिस जांच में सामने आएंगे घटना से जुड़े अन्य तथ्य।