पांचड़ा की झोपड़ीया मे अवैध खनन बंद करने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया ने किया विरोध प्रदर्शन

इंजीनियर रवि मीणा

कोटा :स्मार्ट हलचल|दिगोद तहसील के पाचडा की झोपड़िया में हो रहे अवैध खनन के मामले को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया के द्वारा जिला कलेक्टर कोटा के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और माँग की कि आनंद सिंह हारून रशिद पलायथा एसोसियऐयट्स उक्त तीनों फर्मों ने लीज की आड़ में वन भूमि पर अवैध तरीके से अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के पत्थर बेचान कर दिये जिसमें खनन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत रही है सभी के खिलाफ ठोस कानूनी कार्यवाही तथा वसूली की कार्यवाही की मांग की ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल ने कहा की अगर क्षेत्र में शीघ्र अवैध खनन का कारोबार बंद होना चाहिए और तीनों फर्मों से अवैध बेचे गए पत्थरों की राशि की वसूली होनी चाहिए तथा इन फर्मों के लाइसेंस रद्द किये जाए सात दिवस में उचित कार्यवाही ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में रामकैलाश मेघवाल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, रमेश चंद नागर आनंदी लाल मेरोठा कुंज बिहारी नागर विष्णु मीणा साँवरा गुर्जर सा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मेघवाल सत्यनारायण मेघवाल एडवोकेट खलील भाई ओमा शंकर नागर नेमीचंद् मीणा हरिओम मंडावरी हेमंत एरवाल प्रदीप मालव चंद्र मोहन मेघवाल चतुर्भुज मेघवाल सोनू मेघवाल पवन मीणा आयुष सेन हेमराज मीणा गोपाल लाल मुरली धर आदि पदाधिकारी और कार्य कर्ता गण उपस्थित रहे !