अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार काल्या का आगूचा में धूमधाम से मना जन्मदिन: बाग वाले हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत

प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों समाजजनों ने दी दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं; मेवाड़ी पगड़ी, उपरना और स्मृति चिह्न भेंट कर किया अभिनंदन

आगूचा/भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल)अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार काल्या का जन्मदिन आगूचा स्थित बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों समाजजनों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और युवाओं ने महामंत्री काल्या का भव्य स्वागत कर उन्हें दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।