नई ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को मिली बड़ी राहत, रेलवे स्टेशन पर तिलपट्टी खिलाकर लोको पायलट का किया स्वागत
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।ब्यावर के रेल यात्रियों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों की नई सौगात लेकर आया। वाराणसी और साबरमती के लिए सीधी रेल सुविधा मिलने से अब यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 3 नवंबर को ट्रेन का ब्यावर रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ तो रेलवे समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया।नई रेल सुविधा के तहत ब्यावर से मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड और पालनपुर होते हुए साबरमती तक यात्रा की जा सकेगी। वहीं वाराणसी के लिए ट्रेन अजमेर, जयपुर, बांदीकुई और आगरा होकर जाएगी। इससे ब्यावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
ट्रेन के ब्यावर पहुंचने पर रेलवे समिति सदस्य रतन सिंह मेहता ने लोको पायलट सुरेंद्र कुमार एवं सहायक लोको पायलट जगदीश प्रसाद का ब्यावर की प्रसिद्ध तिलपट्टी खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक गजेंद्र सिंह, सहीराम मीणा, रौनक श्रीमाल, जसराज शर्मा, गोपाल शर्मा, नौरत सोलंकी, विजय बनिया, सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वाराणसी और साबरमती से सीधा रेल संपर्क स्थापित होना ब्यावर के विकास और यात्रियों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।