नवगठित ग्राम पंचायत सोपुरिया में सरपंच सीमा देवी सालवी ने संभाला पदभार: विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद संभाली पंचायत की बागडोर, ग्रामीणों ने किया स्वागत

खटवाड़ा-कोटड़ी क्षेत्र में दिखा उत्साह; पूर्व सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड पंचों की मौजूदगी में हुआ गरिमामयी आयोजन, गांव के समग्र विकास का लिया संकल्प

खटवाड़ा/कोटड़ी (स्मार्ट हलचल)कोटड़ी तहसील क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत सोपुरिया में बुधवार, 4 नवंबर को सरपंच पदभार ग्रहण समारोह गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित सरपंच सीमा देवी सालवी ने वैदिक रीति-रिवाजों और पूर्ण विधि-विधान के साथ पंचायत की कमान संभाली। इस दौरान पंचायत मुख्यालय पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों की भारी मौजूदगी रही।

नवगठित पंचायत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद सरपंच सीमा देवी सालवी और सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण सालवी ने ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नवगठित पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं जैसे शुद्ध पेयजल, सुगम रास्ते, नालियों की निकासी एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना ही उनकी कार्यशैली का मुख्य उद्देश्य होगा।

समारोह में ये रहे उपस्थित

समारोह में दोवनी सरपंच गंगा सिंह, पूर्व सरपंच अरविंद सिंह, पूर्व सरपंच विजय सिंह, पूर्व सरपंच जयपाल सिंह, ठाकुर साहब भंवर सिंह, शिव सिंह, महेंद्र सिंह, बालू सुथार, भेरू शर्मा एवं उपसरपंच ओमेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं वार्ड पंच छितर बलाई, कविता चमार, सत्यनारायण माली, देवी लाल गुर्जर, पिंकी देवी, दुर्गा देवी सहित पंचायत क्षेत्र के अनेक गणमान्य महिला व पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित सरपंच का अभिनंदन कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।