मांडल में सहकारी समिति कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी

मांडल, सुरेश चन्द्र मेघवंशी । मांडल उपखंड कार्यालय में सहकारी समितियों के कर्मचारियों द्वारा उपखंड अधिकारी महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।

कर्मचारियों ने बताया कि पूरे राजस्थान में सहकारी समितियों के कार्मिकों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से सहकारी समितियों के लिए अलग कैडर गठन करने, ऋण पर्यवेक्षक के पदों पर निर्धारित प्रतिशत के अनुसार नियुक्तियां करने तथा कार्यरत कार्मिकों का नियमितीकरण करने की मांग रखी गई।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक संपूर्ण राजस्थान में कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

इस दौरान जिला कार्यकारी सदस्य कमल सिंह चुंडावत, तहसील अध्यक्ष सुरेश जाट, शंकर सिंह, सुनील शर्मा, रामप्रसाद जोशी, नरेश कुमार गर्ग, गणेश कुमार सुथार, घनश्याम राठौर, मुकेश जाट, पप्पू लाल जाट, जगदीश गाडरी, सालग गाडरी, शांतिलाल शर्मा, अभिषेक राव, शिव सिंह गहलोत एवं महेंद्र चौधरी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।