अवैध अफीम डोडा चूरा सप्लायर गिरफ्तार, 5 महीने से चल रहा था फरार, आरोपी को एमपी से दबोचा

भीलवाड़ा । सुभाष नगर थाना पुलिस ने उस अपराधी को पकड़ा है जो पिछले 5 माह से फरार चल रहा था और अवैध अफीम डोडा चुरा सप्लाई करने के मामले में वांछित था । एसपी धर्मेन्द्र सिह द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत् एएसपी पारस मल जैन के निर्देशन एवं माधव उपाध्याय वृताधिकारी, वृत सदर के निकटतम सुपरविजन में और थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई द्वारा टीम गठित कर 5 माह से फरार अवैध अफीम डोडा चुरा सप्लायर को मल्हारगढ एमपी से गिरफ्तार किया गया। 07.10.2025 को विजय मीणा उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना मंगरोप मय जाप्ता के चौकी मंडपिया के सामने नाकाबन्दी कर रहे थे इस दौरान एक ट्रक आया जिसे रुकवाया चालक ने अपना नाम श्यामलाल पिता गणपत राजपूत निवासी बार बरोआ थाना रामशहर जिला सोलन हिमाचल प्रदेष बताया । ट्रक की तलाशी लेने पर उसमे गुप्त कैबिन मे अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा भरा हुआ था जिसका कुल वजन 12 कट्टे में 224.25 किलोग्राम था । अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते हुए पाए जाने पर उक्त अफीम डोडा चुरा को जप्त कर आरोपी श्यामलाल को गिरफ्तार किया ओर एनपीसीएस एक्ट मे मामला दर्ज कर जांच सुभाषनगर थाने को सौंपी । जांच के दौरान पता चला की उक्त अवैध अफीम डोडा चुरा का सप्लायर कुलवन्त सिंह उर्फ शेरा उर्फ हरेन्द्र पिता जगतार सिंह जाति जट सिख उम्र 49 साल निवासी दालो माजरा पोस्ट नबीपुर थाना सरहिन्द जिला फतेहगढ साहिब पंजाब हाल श्री श्याम होटल मल्हारगढ थाना मल्हारगढ जिला मन्दसौर एमपी है जो करीब 5 माह से फरार चल रहा था, जिसको थाना सुभाषनगर की टीम ने मल्हारगढ एमपी से डिटेन कर आरोपी कुलवन्त सिंह उर्फ शेरा उर्फ हरेन्द्र के विरूद्व जुर्म धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित पाया जाने से गिरफतार किया गया। आरोपी से अवैध अफीम डोडा चुरा खरीद फरोख्त के सम्बंध मे जांच जारी है। गठित पुलिस टीम में कैलाश कुमार विश्नोई पु.नि. थाना सुभाषनगर, कांस्टेबल लोकेश (विशेष भुमिका), सुनिल (विशेष भुमिका), नरेश कुमार, सत्यपाल शामिल थे ।