(गांव के विकास को बताया पहली प्राथमिकता)
गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|गंगापुर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत शिवरति में नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह राठौड़ ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच महेंद्र सिंह राठौड़ ने गांव के सर्वांगीण विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, आमजन की समस्याओं का समाधान करने तथा ग्रामीणों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने ग्रामीणों से भी गांव के विकास में सहयोग करने तथा पंचायत के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव मैना बानो, उपसरपंच नीना अग्रवाल, देवीलाल भील, तारा देवी नाथ, गोपाल लाल, दुगेश कुमार, नवल कंवर, राजू भील, नारायण लाल, लक्ष्मण कंवर सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।