शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
फूलिया कलां। स्मार्ट हलचल|थाना क्षेत्र के धनोप गांव स्थित खासला तालाब में डूबने की आशंका के चलते लापता हुए बाबू लोहार का शव करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया। युवक की तलाश के लिए फूलिया कलां थाना पुलिस और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। तहसीलदार रामदेव धाकड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। SDRF की टीम ने लगातार तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद युवक का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद धनोप गांव में शोक की लहर छा गई।