गेणोली में श्रद्धा व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पर्व: महिलाओं ने विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा, सुख-समृद्धि की मांगी कामना

घरों के मुख्य द्वार पर गोबर से बनाई गोवर्धन पर्वत की आकृति; भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप का पूजन कर की मंगलमय जीवन की प्रार्थना

गेणोली/मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचल/महावीर सेन)

गेणोली/मांडलगढ़ (स्मार्ट हलचलमांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम गेणोली में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव के घर-आंगन में पर्व को लेकर धार्मिक उल्लास छाया रहा और महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना संपन्न की।

गोबर से बनाई गोवर्धन पर्वत की आकृति, सुख-समृद्धि की कामना

सुबह के समय महिलाओं ने अपने घरों के मुख्य द्वार के बाहर गोबर से गोवर्धन पर्वत की सुंदर आकृति बनाई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने धूप, दीप, फल व नैवेद्य अर्पित कर परिक्रमा की तथा घर-परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की मंगलकामना की।

पूजन में बड़ी संख्या में जुटीं महिलाएं

पूजन कार्यक्रम के दौरान बादाम सेन, चंद्रकला सेन, तारा व्यास, अनु सेन, तनु सेन, खुशी सेन सहित गांव की बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवतियां उपस्थित रहीं।