गंगापुर- भाजपा गंगापुर नगर मण्डल कार्यालय का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भाजपा गंगापुर नगर मण्डल मजबूत और समर्पित कार्यकर्ताओं का मण्डल है, जो संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नवरत्न हिरण, प्रकाश पिछोलिया, गोपाल दाधीच, मोती लाल गहलोत, दिनेश बापना, राजेश चौधरी, दया सैनी, विजय लक्ष्मी जीनगर, मुरली मनोहर भट्ट, राम रैगर, गिरिराज सोमानी, सरोज शर्मा, जमनेश खटीक, मुकेश पूरी, मनीष दाधीच, बालू गुर्जर, अरुण टांक, रमेश साहू, राजकुमार सेन, गोपाल लाल तेली, अभिषेक मंडोवरा, यज्ञदत्त शर्मा, दिलीप आचार्य सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
