जनजातीय गौरव दिवस, (15 नवंबर) पर विशेष जरा याद करो कुर्बानी…

– राधिका लड्डा

स्मार्ट हलचल|1857 की क्रान्ति विफल हो गयी। मंगल पांडे का क्रूर अंग्रेजों ने तोप के मुँह पर बांध कर उड़ा दिया। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से युद्ध में अप्रतिम जौहर दिखाया किंतु अंत में वो भी वीरगति को। प्राप्त हुई। दिल्ली के बादशाह जो कि क्रान्ति का नेतृत्व कर रहे थे, उन्हें अंग्रेजों ने कैद करके रंगून जेल में स्थानांतरित कर दिया। नाना फडनवीस, तात्या टोपे आदि सभी अग्रणी नेता भी नेस्तनाबूद कर दिये गये। अनेकों-अनेकों विद्रोही भारतीय सैनिकों का अंग्रेजों द्वारा कत्लेआम कर दिया गया था। फिर तिल-तिल कर मरने के लिये कारागारों में ठूंस दिये गये। अनेकों कायर-स्वार्थी राजाओं ने अंग्रेजों की शरण ले ली। कुल मिलाकर अब कोइ स्वतंत्रता का नाम लेने वाला ही नहीं बचा। जिन्हें अंग्रेजों की गुलामी स्वीाकर नहीं थी। वे भी यही मान कर बैठ गये कि भारत का भवितव्य शायद यही है। इसकी किस्मत में ही अब अंग्रेजों की गुलामी लिखी है। चारों ओर निराशा, हताशा और हारे हुए मनों की निष्क्रियता का वातावरण छा गया। इस्ट इन्डिया कम्पनी का राज चला गया किंतु ब्रिटन की रानी का राज कायम हो गया।
ऐसा घोर तमय की वेला में चालकाड़, झारखंड के जंगलों में स्वतंत्रता का पुनः बिगुल बज उठा। जनता ने उसे ‘धरती का आबा’ कहकर संबोधित किया और उसके नेतृत्व में अंग्रेजों से रार ठान ली।‘रानी राज जायेगा, हमारा राज आयेगा’- ध्येय वाक्य ले टोले के टोले वनवासी निकल पड़े अंग्रेजों को खदेड़ने के लिये। अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा को संदेश दिया कि यह सब छोड़ो और हमारे साथ आ मिलो। हमारे धर्म का प्रचार करो, हमारे राज के गुणगान करो, तुम्हारी पांचों उंगलियाँ घी में होंगी। किन्तु आज़ादी के दिवानों को कौन समझा सकता है कौन उन्हें सोने-चांदी के सिक्कों से बरगला सकता है? बिरसा ने समझ लिया था कि अंग्रेज हमारा जो कुछ श्रेष्ठ है – रीति-रिवाज, परम्पराएं, धर्म, संस्ड्डति सब कुछ नष्ट करेंगे और हमारा धन-माल-वैभव- सब कुछ हड़प लेंगे। यही बात उन्होंने जंगलों में घूम-घूम कर, ग्राम-नगरों का दौरा कर-कर सबको बतायी और स्थान-स्थान पर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह भड़क उठे। अंग्रेजों ने बिरसा को जिंदा या मुर्दा पकड़ने का खूब प्रयत्न किया, लालच दिया, बरगलाया किंतु एक भी वनवासी उनकी बातों में नहीं आया, किसी ने बिरसा का पता उन्हें नहीं बताया। उन्हें भूखे मरना, अधनंगे निर्धन रहना स्वीकार था किंतु देश के साथ, बिरसा के साथ गद्धारी करना स्वीकार नहीं था। बिरसा ने अंग्रेजों के नाक में दम कर रखा था। बड़ी ही मुश्किल से एक दिन धोखे से बिरसा को पकड़ लिया और रांची की जेल में डाल दिया।
बिरसा जेल में हर प्रकार के जुल्म सह रहा था। जुल्म सहते सहते ‘आह’ तो निकलती थी किन्तु उसी के साथ उसके इरादे ओर पक्के होते जा रहे थे कि अब यदि जेल से छूटा तो यह क्रान्ति की आग छोटे से दायरे में नहीं रहेगी, इसे देशव्यापी बनना होगा और अंतिम लक्ष्य होगा अंग्रेज-मुक्त भारत। और यदि स्वतंत्रता की बलिवेदी पर चढ़ा ही दिया गया तो पुनः इसी धरती पर जन्म लेकर लक्ष्य संधान करना। एक दिन अंग्रेजों ने बिरसा के सम्मुख प्रस्ताव रखा कि वह अंग्रेजों का मुलाजिम बन उनका कार्य साधे या जहर का प्याला गटगटाकर जीवन की पूर्णाहुति कर दे। और वाह रे आज़ादी के दीवाने! उसने दूसरा विकल्प चुन लिया और 25 वर्ष का वह युवान सन् 1900 में इस धरती से विदा हो गया। आशा थी तो केवल इतनी कि उसने जो क्रान्ति की मशाल जलायी थी, वो बुझे नहीं, बल्कि जन-जन तक स्वातंत्र्य का संदेश लेकर पहुंचे, हजारों-हजारों लोग इस संग्राम में सम्मिलित हों। भारतमाता की गुलामी की बेड़ियाँ टूटे और वह पुनः अपने अतीत का ज्ञान, वैभव और गौरव को प्राप्त कर अपने जगज्जननी स्वरूप में तेजोमय हो। और हुआ भी ऐसा। उसकी मृत्यु के 47 वर्ष बाद देश ने अपनी आज़ादी का स्वर्णिम महोत्सव बनाया।
भारत के मुक्त पवन में तिरंगा फहर-फहर फहराने लगा। परंतु क्या भरत वंशजों में वह तैयारी थी कि लगभग छः लाख लोगों की कुर्बानियों के बाद मिली आज़ादी को अक्षुण्ण रख पाये? शायद नहीं । लोग जातियों में बंटे थे, उंच-नीच का भाव चरम पर था बिरसा में सिंह सा सामथ्य्र हैं यह विश्वास ही उसमें नहीं था। भारत का पुनर्निमाण करना था, चारित्रिक दृष्टि से नैतिक दृष्टि से और प्रचंड देश भक्ति के भाव से। तो दूरदृष्टा स्वयंसेवक संघ ने यह जिम्मेदारी ली, वैदिक उद्घोष कियाः
ऑनैव गजं नैव सिंह नैव च नैवच।
अजापुत्रं बलि दद्यात् देवो दुर्बल घातकः।।
अर्थात् न मुझे ऑ की बलि चाहिये न ही हाथी न ही सिंक की बलि चाहिये। मुझे बलि चाहिये दुर्बल मन की जो पराजय का कारण बनता है।
और राष्ट्र सेवा के वृत्त् िपुरोधा लग गये पुनर्निमाण में। समाज के किसी वर्ग को भी नहीं छोड़ा और न ही किसी क्षेत्र को। सर्वस्पर्शी सर्व समाहिती और सर्वस्थानीय यह पुनीत कार्य 1925 से अहर्निश चल रहा है। इसी के अन्तर्गत जिन-जिन महापुरूषों का गौरवशाली इतिहास जन-जन तक पहुंचे यह पहल हुई। ‘धरती के आबा’ बिरसा मुण्डा भी उसी महाशृखला की एक कड़ी है। वनवासी कल्याण आश्रम ने प्रयत्न किया कि उनका जन्म दिवस गौरव दिवस के रूप में हर भारतवासी मनाये। भारत सरकार ने इसका औचित्य समझा और बिरसा-जयंती को ‘राष्ट्रीय गौरव-दिवस’ के रूप में स्थापित किया।
आओ! हम भी 15 नवम्बर, 2022 को गौरव दिवस के रूप में मनायें, हमारी तरूण होती, युवा होती पीढ़ी को इससे अवगत करायें क्योंकि महापुरूषों के जीवन शहर के बीच लगे। घंटाघर जैसे होते हैं, जिसकी घड़ी से शहर के सारे लोग अपनी घड़ियाँ मिला लिया करते हैं।
अमर बलिदानी बिरसा मुण्डा की जय!!