सहकारी समिति के कार्मिकों द्वारा गंगापुर में धरना एवं प्रदर्शन

गंगापुर-  दि सेन्ट्रल को. बैक गंगापुर शाखा पर 21 सह‌कारी समितियो के कार्मिको द्वारा राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर के निर्णय के अनुसार 27 फरवरी 2026 से कार्य बहिष्कार के अगले चरण मे 16, 17 मार्च 2026 को बैंक की शाखा गंगापुर में धरना एवं प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी गंगापुर को चार सुत्रीय माँगपत्र मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति गंगापुर इकाई के संरक्षक डालचंद जाट ने बताया कि मुख्य मांगे केडर अथॉरिटी एवं नियोक्ता का निर्धारण, ऋण पृर्यवेक्षको के पदो पर शत प्रतिशत नियुक्ति, 10 जुलाई 2017 से पूर्व की नियुक्त कार्मिको का नियमितिकरण, बैंकिग सहायक 20 प्रतिशत कोटा, भर्ती, प्रक्रिया प्रारम्भ करने की मांग की गई। इस दौरान संयुक्त संघर्ष समिति इकाई गंगापुर के पदाधिकारी उपस्थित थे।