थाना सदर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभारी कार्यवाही
> अभियुक्त के कब्जे से 14 ग्राम स्मैक जप्त व एक अभियुक्त गिरफ्तार
रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी.स्मार्ट हलचल|जिले की सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्नेक सहित गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 13 नवंबर को एनएच 52 अकलेरा से कोटा फोरलाईन पर हरिपुरा ब्रिज पर पुलिस थाना सदर झालावाड़ ने कार्यवाही करते हुवे 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक अभियुक्त सचिन बिश्नोई को गिरफ्तार किया।
कार्यवाही पुलिस :- जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले के समस्त थानाधिकारियों को संगठित अपराध जुआ, सट्टा, अवैध खनन व मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु विशेष अभियान चला रखा है। अभियान के तहत अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के नेतृत्व में एवं पुलिस उप अधीक्षक झालावाड़ हर्षराज सिंह खरेडा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना सदर झालावाड़ मोहम्मद इब्राहिम पुलिस निरीक्षक की टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए 13 नवंबर को एनएच 52 अकलेरा से कोटा फोरलाईन पर हरिपुरा ब्रिज पर गश्त के दौरान अभियुक्त सचिन बिश्नोई पुत्र रामचन्द्र जाति बिश्नोई उम्र 21 साल निवासी उड़सर थाना जसरासर जिला बीकानेर (राज0) के कब्जे से 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की गई, जिस पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण में जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ के संबंध में अभियुक्त उपरोक्त से अनुसंधान किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त :- सचिन बिश्नोई पुत्र रामचन्द्र जाति बिश्नोई उम्र 21 साल निवासी उड़सर थाना जसरासर जिला बीकानेर (राज0)
गठित विशेष टीम:- थानाधिकारी मोहम्मद इब्राहिम पु.नि., महावीर सिंह एसआई, पवन कुमार हैड कानि. 1091, महेन्द्र कुमार कानि. 1401, राजेन्द्र कुमार चालक कानि. 1178