मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने महाआरती कर 56 भोग महाप्रसादी का आयोजन किया
चौमहला।स्मार्ट हलचल|दीपावली पर्व के अवसर पर मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज चौमहला-गंगधार की ओर से मल्हारगंज स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार भव्य दीपावली अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में महाआरती एवं 56 भोग महाप्रसादी का विशेष आयोजन हुआ।
इस अवसर पर भगवान श्री मंगलेश्वर महादेव को आकर्षक रूप से सजाकर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। शाम 5:30 बजे विधि-विधान के साथ महाआरती की गई। आरती में समाज के अध्यक्ष, कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित समाजबंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवाओं ने सपरिवार भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में समाजजनों ने भगवान महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पहली बार आयोजित इस अन्नकूट महोत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजन में प्रसाद के लाभार्थी मंदिर अध्यक्ष अमित सोनी, सचिव अंकित सोनी एवं साल्डीवाल परिवार चौमहला रहे। समाज अध्यक्ष अमित सोनी, सचिव अंकित सोनी एवं समस्त कार्यकारिणी ने आयोजन में पधारे सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज चौमहला-गंगधार की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक एकता के साथ ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।