नीरज मीणा
मंडावर (दौसा)। स्मार्ट हलचल/अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडावर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक दौसा सागर राणा (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार (RPS) के मार्गदर्शन में, वृत्ताधिकारी महवा मनोहरलाल मीणा (RPS) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।थानाधिकारी मंडावर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 मार्च को मंडावर से गोपालगढ़ जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास कार्रवाई कर अभिषेक उर्फ बिट्टू सैन (33) निवासी मामोडिया मोहल्ला महवा को 240 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और मोटरसाइकिल नंबर RJ 29 GS 2654 जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल राजकुमार, पंकज कुमार, गजेन्द्र सिंह और बने सिंह शामिल रहे।
