अजीज भाटी
रोपां:- पारोली के ढोला चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिरधोल चौराया पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने जाने के दौरान पहली बार आगमन पर पारोली के ढोला चौराहा पर रिमझिम बारिश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पुष्पवर्षा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान पारोली भाजपा मंडल अध्यक्ष व पूर्व सरपंच
अशोक शर्मा, किशोर शर्मा ,राम लखन सुवालका, महावीर मेडिकल , सत्यनारायण लड्ढा , जमना सुथार ,दुर्गेश गुगलिया, बालमुकुद लड्ढा, सुनील सेन, भगवान माली , देवीलाल गुर्जर,राजू कीर, हंसराज कीर, मुकेश गुगलिया, गोविंद सोनी, सांवरमल सेन,कालू मीणा, कुलदीप सिंह, श्याम सिंह, किशन सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।