पंडितों पर मधुमक्खियों ने किया हमला 13 घायलों को अस्पताल ले ज़ाया गया

(हरिप्रसाद शर्मा )

पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|धार्मिक नगरी पुष्कर में स्थित पुरुहुता पहाड़ी पर चामुंडा माता के दर्शन करने गए महा यज्ञ में आए पंडितों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया । जिसके कारण 13 से अधिक घायल हो गये । सभी को पुष्कर अस्पताल में पहुंचाया गया, जिनका इलाज किया जा रहा है ।वही तीन पंडितों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में महायज्ञ में आए पंडित अस्पताल पहुंच गए ।
ज्ञातव्य हो कि पुष्कर में महामण्डलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज द्वारा विद्वान पंडितों द्वारा 43 दिवसीय यज्ञ हो रहा है । वहीं से पंडित निकट ही चामुंडा माता मंदिर के दर्शन करने गये थे ।