श्री गोपाल गौशाला समिति दशहरा मैदान में गोपाष्टमी का पर्व मनाया , दिवार्षिक चुनाव में अरविंद अग्रवाल एडवोकेट बने अध्यक्ष

गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|श्री गोपाल गौशाला समिति के महामंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने बताया कि दशहरा मैदान शाखा में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। एक दिवस पूर्व गौशाला में हवन किया गया। गौशाला कार्यकारिणी ने गौ भक्तों के साथ में गो पूजन कर गौ आरती की और शहर की सुख समृद्धि की कामना की।दशहरा मैदान गौशाला में अनेको महिला, पुरुषों ने गौ पूजन किया। गौमाता को साड़ी पहनाकर श्रृंगार का सामान भेंट किया। साथ ही गौ भक्तों ने गौशाला में गुड, खल, आटा इत्यादि के साथ नकद राशि का दान किया। दोपहर में गौशाला परिसर में गौभक्त अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदीश हेमनानी, कार्यक्रम के अध्यक्ष सीताराम बर्तन वाले, विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक डॉक्टर योगेश शर्मा, विशंभर हलवाई,चंचल जगवानी रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र कुसुम ने किया। कार्यक्रम की अतिथियों ने गौसंवर्धन पर प्रकाश डाला। गौभक्त अधिवेशन के दौरान चुनाव संयोजक घनश्याम रावत एवं गोपीनाथ चर्चित के संयोजन में द्विवार्षिक चुनाव कराए गए। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अरविंद अग्रवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष कृपा शंकर उपाध्याय, महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी, मंत्री रामबाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।गो पूजन एवं गौभक्त अधिवेशन कार्यक्रम में अतिथियों के साथ गौशाला अध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री कृपाशंकर उपाध्याय,कोषाध्यक्ष इंद्रदेव गुप्ता, मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी, घनश्याम रावत, कुशल खूंटेटा, सुधा गुप्ता, राधा दीक्षित, पूनम जगवानी, सुरेश सैकटरी, प्रसन्न सुराणा, गोपीनाथ चर्चित, व्यवस्थापक अंकित गोयल, महेश शर्मा पूर्व प्रिंसिपल, रामबाबू शर्मा,श्याम सुंदर शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, राजेंद्र कुसुम, आचार्य मनु शर्मा आदि अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।