केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से दहला कानपुर, करोड़ों का नुकसान बुझाने के बाद जांच शुरू

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|यहां लगी भीषण आगने पूरे जिले को दहला दिया। इस अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। बुझाने के बाद इस अग्निकांड में किसी की साजिश होने की आशंका के फल स्वरुप आज से इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
भीषण अग्निकांड की यह घटना और महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा इंडस्ट्रियल एरिया में हुई, जहां स्थित केमिकल फैक्ट्री में बीती मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान एक के बाद एक एथेनॉल भरा टैंकर फटा तो पूरी फैक्ट्री आग का गोला बन गई और धमाके से पूरा इलाका दशहत में आ गया। आग की लपटें कई कमी. दूर तक देखी जाने लगी। एक के बाद एक जिले भर के सभी फायर स्टेशनों की 18 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने चौतरफा घेराबंदी करके पानी की बौछार मारना शुरू किया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया जा सका।
महाराजपुर के रूमा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री निकोलस पिगमेंट लगी यह आज तब और ज्यादा भड़की जब 20 हजार लीटर इथेनॉल भरे टैंकर में भी आग लग गई। इसके बाद जाजमऊ, मीरपुर फायर स्टेशन के साथ ही फजलंज, कर्नलगंज, लाटूश रोड किदवई नगर समेज जिले की सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया।
लपटें तेज होने के चलते फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फैक्ट्री के चारों तरफ से घेराबंदी करके पानी की बौछार की गई और आग पर काबू पाया। करीब 3 से 4 घंटे में आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। इन टैंकरों में विस्फोट की आंशका के चलते आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया। फैक्ट्री से 500 मीटर दूर बस्ती के लोगों को भी एहतियातन पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में दिन का शिफ्ट होने के बाद कर्मचारियों की छुट्टी हो गई थी, इसलिए अंदर कोई कर्मचारी नहीं था। फैक्ट्री के गार्ड आग लगने के बाद बाहर निकल आए। इस वजह से अग्निकांड में एक बार फिर लोगों की जान बची, अगर फैक्ट्री के भीतर कर्मचारी होते तो शायद बहुत बड़ी घंटना होती।
रूमा इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री की आग इतनी भयावह थी कि पब्लिक ही नहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड के अफसर और कर्मचारियों के भी हाथ-पैर फूल गए। लेकिन इसके बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम पीछे नहीं हटी, कानपुर के साथ ही आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। इसके बाद एसडीआरएफ और पीएसी की एक बटालियन को भी बुलाया गया। यह फैक्ट्री चमड़ा और कपड़ा उद्योग के लिए फिनिशिंग, कोटिंग बाइंडर, रेजिन और प्री-ट्रीटमेंट रसायन बनाती है। इसके मालिक रवींद्र देव त्यागी और डायरेक्टर अनुराधा त्यागी हैं।
भीतषण अग्निकांड के दौरान महाराजपुर, नरवल, चकेरी सहित पूरे सर्किल का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। फिलहाल आप पर काबू पाने के बादमामले की जांच भी शुरू कर दी गई है ,जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।