अभियान के तहत 250 को बनाया हित चिंतक
पावटा,स्मार्ट हलचल|विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा चलाये जा रहे हित चिंतक अभियान के तहत बुधवार को कस्बे स्थित पिताम्बरा महिला महाविद्यालय प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद् एवं दुर्गा वाहिनी संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण के साथ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे विश्व हिन्दू परिषद् के क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार ने अभियान की जानकारी देते हुए वर्तमान समय में समाज के सामने आ रही चुनौतियों के बारे में चर्चा करते हुए उनके समाधान पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारे देश में बहुत से ऐसी ताकतें सक्रिय रूप से काम कर रही है जो छल बल के आधार पर हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड करने के साथ – साथ हमारी बहिनों को झूठे प्रलोबन में फंसा कर लव जिहाद व धर्म परिवर्तन कर हिन्दू बहिनों के जीवन के साथ खिलवाड कर रहे हैं । हिन्दू बहिनो को जागरूक कर ऐसे विधर्मीयों से बचाकर सशक्त बनाना हम सब का कर्तव्य है । दुर्गा वाहिनी प्रान्त सह संयोजिका बाला बहिन ने संगठन का उद्देश्य और भूमिका रखी । दुर्गा वाहिनी प्रखण्ड संयोजिका शीतल पारीक, ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में 250 हित चिंतक बनाए गए हैं तथा आगामी 15 दिन में 2000 हित चिंतक बनाने का लक्ष्य है । इस अवसर पर पूर्व प्रधान पूजा चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता जगन चौधरी,कोटपूतली नगर मंत्री चंचल गुप्ता , राधेश्याम, मदन लाल सैनी , मनीष सैन, विपिन पारीक, सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं महिलाशक्ति उपस्थित रही ।