सुवाणा ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

भीलवाड़ा:19 नवंबर/ स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में सुवाणा ब्लॉक के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्रीमती उर्मिला जोशी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीना शर्मा सुभाष नगर विद्यालय, नारायण रेगर राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने द्वितीय स्थान,आशु भाषण में अंशिका शर्मा बापू नगर ने प्रथम स्थान,कार्तिक जाट कांदा ने द्वितीय स्थान,चित्रकला में जानवी बापू नगर प्रथम स्थान ,द्वितीय स्थान पायल खारोल सुभाष नगर विद्यालय,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गरिमा गुर्जर सुभाष नगर,गोविंद कृष्ण गर्ग राजेंद्र मार्ग विद्यालय द्वितीय स्थान, एकल गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान बारेठ सेठ मुरलीधर मानसिंहका,भाग्यश्री बापूनगर विद्यालय द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।सभी सफल विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में पीएमश्री विद्यालय बापू नगर में भाग लेंगे ।