भीलवाड़ा / जहाजपुर-भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर तहसील के ठिठोडा जहांगीर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील (पोषाहार) व्यवस्था में भारी अनियमितता और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के रसोई कर्मचारी और स्टाफ की लापरवाही के चलते नन्हे बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। जमीनी स्तर पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘मिड-डे मील’ योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार द्वारा भारी बजट आवंटित किए जाने के बावजूद बच्चों को सही पोषण नहीं मिल रहा है, जो कि हर नागरिक के अधिकारों का हनन है।
3 दिन का अल्टीमेटम:
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि: दोषी रसोई कर्मचारियों को तुरंत नोटिस जारी किया जाए। स्कूल स्टाफ में कार्यरत संबंधित बाबू को तत्काल एपीओ (APO) किया जाए। यदि 3 दिनों के भीतर प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो समस्त ग्रामवासी और स्कूली बच्चे मिलकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी स्वयं शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी।
