सिन्धवरी सरपँच जीत की खुशी में सेकड़ो लोग पैदल सांवरिया सेठ के पहुंचे

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|जिलेभर में सरपँच चुनाव परिणाम के बाद जितने वाले सरपंचों सहित कार्यकर्ताओ, समर्थकों व ग्राम वासियो की भगवान के पदयात्रा का दौर निरन्तर जारी है।इसी कड़ी में चित्तौड़ पंचायत समिति की सिन्धवरी पंचायत से जसु बाई मीणा की ऐतिहासिक विजय पर बुधवार सुबह सिन्धवरी से मण्डफिया सांवरिया सेठ तक पदयात्रा के लिए सेकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष एवं युवा रवाना हुए।
यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूरे रास्ते में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सांवरिया सेठ के दरबार पहुंचकर सभी ने दर्शन किए तथा ग्राम पंचायत की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सरपँच प्रतिनिधि कमलेश मीणा ने बताया कि यह शोभायात्रा ग्रामवासियों के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने सभी ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी व्यक्त किया।
भव्य शोभायात्रा में शंभूपुरा सरपंच रामप्रसाद जाट, विष्णु मेघवाल नया खेड़ा, भेरूलाल डांगी सहित समस्त कार्यकर्ता एवं सेकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कमलेश ने ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं का साथ और ग्रामवासियों का आशीर्वाद ही इस जीत की असली ताकत है।