गिलुण्ड में 11 दिन तक भक्ति का उत्सव श्री चारभुजा जी महाराज और तुलसी माँ के विवाह का भव्य आयोजन

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|ग्राम गिलुण्ड में श्री चारभुजा जी महाराज का शुभ विवाह महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस भजन संध्या एवं ठाकुर जी विवाह मंगल उत्सव की तैयारियां पूर्ण की गई।यह भव्य आयोजन कार्तिक शुक्ल 2, बुधवार दिनांक 11 नवम्बर 2026 से लेकर कार्तिक शुक्ल 12, शनिवार दिनांक 21 नवम्बर 2026 तक चलेगा।11 नवम्बर को श्री विनायक एवं चाक पूजन – रात्रि 8.00 बजे, बड़ा विनायक रात्रि 8.15 बजे हुआ।
18 नवम्बर, बुधवार को महिला भजन संध्या हुई, 19 नवम्बर गुरुवार को मेल माण्डा रात्रि 7 बजे, पुरुष भजन संध्या रात्रि 8 बजे हुई एवं आज 20 नवम्बर शुक्रवार को मंगल कलश हल्दी एवं मेंहदी दोपहर 1.15 बजे, बिन्दौली सायं 6.00 बजे निकलेगी।
वही 21 नवम्बर, शनिवार को शुभ तोरण एवं मंगल परिणय उत्सव सायं 6.15 बजे होगा।
स्थानीय सरपँच श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि 20 नवम्बर शुक्रवार को स्वरुचि भोज प्रातः 9.15 बजे तक रहेगा। स्वरूचि भोज भोई समाज की पंचायती नोहरा गिलुण्ड में होगा।
वही ठाकुर जी की बारात धनोरा, तहसील निंबाहेड़ा निवासी ऊँकार लाल, च. कृष्णकांत, दीपक, गोविन्द राजौरा के यहां से दिनांक 21 नवम्बर 2026 शनिवार को दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी।
समस्त ग्रामवासी गिलुण्ड ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन विवाह उत्सव में पधार कर दर्शन लाभ लेने और भजनों का आनंद लेने की अपील की है।