अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को ब्यावर में कांग्रेसजनों ने श्रद्धा के साथ उनका स्मरण किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्रह्मानंद धाम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं वृद्धजनों को भोजन कराकर सेवा और समर्पण का संदेश दिया।कार्यक्रम में खनिज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक फैसलों और दूरदर्शी सोच से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन संघर्ष, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है।
पूर्व विधायक माणक डाणी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा तथा गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट रामस्वरूप सेवलिया ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान और जनसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्मानंद धाम में वृद्धजनों को भोजन कराया गया।
इनकी रही उपस्थिति: अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अजमत काठात, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र झंवर, जिला महासचिव चेतन सांखला, पूर्व सभापति सतीश जाग्रत, पार्षद विक्रांत यादव, लोकेश सामरिया, राहुल कड़ीवाल, प्रिंस ओस्तवाल, राजेन्द्र तुंगरिया, अनिल प्रजापत, अरविंद मेवाड़ा, रोहित गोयल, हरिराम मेघवाल, अयूब गौरी, हनुमंत राठौड़, मदन कड़ीवाल, नारायण मेहरड़ा, राजेन्द्र लीलड़, सुनील चौहान, राम यादव, किशन पाराशर, कमलेश बोहरा, अशोक पंडित, अजय स्वामी, शकील खिलजी, बिरदीचंद खोरवाल, बृजेश दुलगच, कमल पोपावत, साहिल श्रीमाल, क्षितिज राजन, मेहबूब काठात, हुसैन चिता, इलियास चीता, सोहन कुमार, श्रवण काठात, कैलाश काठात, गोरधनलाल शर्मा एवं वृतन्जय आर्य सहित अनेक कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।